फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accusation of murdering a missing mother and son and disposing of their bodies.

Fatehpur News: लापता मां-बेटे की हत्या कर शव गायब करने का आरोप

Sat, 15 Aug 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Accusation of murdering a missing mother and son and disposing of their bodies.
असोथर। दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला और उसके छह वर्षीय बेटे के संदिग्ध हालात में लापता होने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दामाद के खिलाफ हत्या और शव छिपाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जरौली गांव के मिश्रन डेरा निवासी शिव विशाल मिश्रा ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व उन्होंने पुत्री मंजू देवी की शादी कोटवा निवासी हरिओम पांडेय से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर हरिओम पुत्री को प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन

30 अक्तूबर 2023 को थाना स्तर पर दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया गया। इसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। शिव विशाल ने बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर मंजू 12 अप्रैल 2024 को छह वर्षीय बेटे कृष्णा के साथ मायके आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद 15 अप्रैल को हरिओम समझौते का भरोसा देकर दोनों को साथ ले गया। कुछ समय तक बातचीत होती रही इसके बाद मंजू का फोन बंद हो गया। ससुराल पक्ष उसके बाहर होने की बात कहकर मामले को टालता रहा।
बीते 26 मई को बेटी से मिलने ससुराल पहुंचने पर मंजू की सास ने बताया कि वह कई दिनों से गायब है। शिव विशाल ने दामाद पर पुत्री और नाती की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है।

12 जून को थाना और एसपी से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed