{"_id":"bf9d6a8c4a631e949267e2889bee1cf8","slug":"according-to-the-menu-do-not-eat-prsutaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूताओं को मेन्यू के अनुसार नहीं मिलता खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूताओं को मेन्यू के अनुसार नहीं मिलता खाना
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी हरदों में प्रसूताओं और गर्भवती महिलाओं मेन्यू के अनुसार खाना नहीं परोसा जाता है। नाश्ता तो दिया ही नहीं जाता है। कागजों पर जरूर नाश्ता, फल और दूध परोसा जा रहा है।
विज्ञापन
जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती और प्रसूताओं को सुबह नाश्ते में दूध, फल, ब्रेड-मक्खन, दोपहर को भोजन में रोटी, दाल, सब्जी, चावल, शाम 5 बजे चाय ब्रेड और रात के खाने में सब्जी-पूड़ी चावल देने का मेन्यू शासन से निर्धारित है। कभी भी निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं परोसा जाता है। ठेकेदार दोनों समय पूड़ी-सब्जी ही देता है। नाश्ता तो दिया ही नहीं जाता है। अस्पताल में भर्ती सुनीता देवी, राघूपुर की मीरा और पटेरवा की बिटोल आदि ने बताया कि नाश्ता कभी नहीं मिला। खाने में दोनो समय पूड़ी-सब्जी दी जाती है। चिकित्साधीक्षक डॉ. शशिकांत वर्मा ने बताया कि ठेकेदार निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही नाश्ता और भोजन देता है। अभी तक किसी मरीज ने शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन