{"_id":"8594b88eb985986766d891c9137334d7","slug":"according-importance-of-helmets-and-seat-belts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट व सीट बेल्ट का बताया महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट व सीट बेल्ट का बताया महत्व
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों का पालन करके ही अपने अमूल्य जीवन जी
विज्ञापन
सक ते हैं। व्यापारियों और मोटर ड्राइविंग सेंटर की ओर से गुरुवार को कैंप
में लोगों को जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया। वहीं बेतरतीब वाहन चालकों और
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाइयां भी की गई।
बाकरगंज पुलिस चौकी पर यातायात माह में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा और इंडिया मोटर ड्राइविंग स्कूल के प्रबंधक सुशील उमराव की ओर से कैंप लगाया गया। राहगीरों को रोक कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
बाइक सवारों को हेलमेट लगाने और चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इंडिया मोटर ड्राइविंग स्कूल की ओर से लोगों को ग्रीन कार्ड बनवाने की अपील की गई।
ग्रीन कार्ड से वाहनों के कागजात लेकर चलने के झंझट से छुट्टी पाना बताया। वहीं यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने नियमों का उल्लघंन करने वाले 20 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
वाहनों से 8000 रुपये का शमन शुल्क भी वसूल किया गया। इस दौरान रोडवेज की सड़क पर खड़ी बस का भी चालान किया गया।