फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accident with truck ijn fatehpur

बाइक सवार को टक्कर मार भाग रहे ट्रक पर पथराव

Fri, 07 Aug 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
accident with truck ijn fatehpur
शाह में बांदा टांडा हाईवे पर शुक्रवार दोपहर बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, तभी नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में पथराव कर दिया। चालक ट्रक पुलिस चौकी के बाहर खड़ा कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस जीप से घायल को जिला अस्पताल लेकर आई। डाक्टर ने हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन

ललौली थाने के उरौली गांव निवासी अजीत सिंह गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा आए थे। शाह कस्बे से सामान खरीदकर बाइक से घर जा रहे थे। कस्बे में ही ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोड पर गिर पड़ा। बाइक सवार का एक हाथ ट्रक के टायर से कुचल गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक नहीं रुका। तभी गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में पथराव कर दिया। चालक किसी तरह ट्रक को लेकर भागा और शाह चौकी के बाहर खड़ा कर भाग निकला। पुलिस जीप से घायल अजीत सिंह को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों के पथराव में ट्रक का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। घायल को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed