फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accident,maut,jaanch

ट्राली पलटने से युवक की मौत, कोहराम

Mon, 06 Jun 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
accident,maut,jaanch
प्रेमनगर। सेमौरी गांव से सोमवार सुबह टेंट का सामान ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा करमेपुर गांव के पास हुआ।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के पातिन का पुरवा मजरे नौबस्ता निवासी शनि (18) पुत्र मोहन अल्लीपुर बहेरा स्थित एक टेंट हाउस में मजदूरी करता था। उसने रविवार की रात को सेमौरी गांव में एक जगह पर टेंट लगाया था और सोमवार की सुबह उसे खोलकर ट्राली में लादकर ले जा रहा था।

ट्रैक्टर चंद्रपति नाम का युवक चला रहा था। गाड़ी जैसे ही करमेपुर गांव के पास पहुंची तो ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। हादसे में शनि गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी हथगाम और फिर जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed