{"_id":"5f6ca0d28ebc3e3e8d62df3a","slug":"accident-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5844624115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दोनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दोनों घायल
विज्ञापन
औंग थाना क्षेत्र के औंग-सकूरा मार्ग पर खदरा के पास साइकिल सवार को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों चालक घायल हो गए। बाइक सवार को कानपुर रेफर किया गया है।
करचलपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुशवाहा औंग बाजार से सब्जी बेचकर बुधवार रात 10 बजे साइकिल से गांव जा रहा था। इसी दौरान रियारी गांव निवासी जगरूप का बेटा पुष्पेंद्र (25) फतेहपुर से गांव लौट रहा था। खदरा गांव के समीप बाइक सवार ने सुरेंद्र कुशवाहा की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी और दोनों घायल हो गए।
थाना अध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया सुरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुष्पेंद्र को पीएचसी गोपालगंज भेजा गया था। वहां से कानपुर रेफर किया गया है।