{"_id":"62f000843b34a009524172f7","slug":"accident-fatehpur-news-knp7117642186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। तालाब में डूबने से रविवार को एक बालक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना गांव निवासी बृजमोहन पाल का पुत्र दीपांशु (8) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। वह दोपहर को भैंस चराने पांच साल के भाई छोटू के साथ गया था। तालाब में पड़िया के जाने पर दीपांशु भी उसे निकालने के लिए पानी में चला गया।
तभी गहराई में चले जाने से वह डूब गया। यह देखकर छोटा भाई रोने लगा। तभी ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया डूबने से बालक की मौत हुई है।