{"_id":"61b26045a64ac610253e064c","slug":"accident-fatehpur-news-knp668694779","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार फौजी की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार फौजी की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा। कल्याणपुर थानाक्षेत्र के हाईवे पर बुधवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार फौजी की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
बकेवर थानाक्षेत्र के गांव देवमई निवासी राजाराम यादव का बेटा चरन सिंह यादव (35) सेना में जवान और जम्मू में तैनात है। चरन चार दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। बुधवार सुबह बाइक से मित्र राजू के साथ आबूनगर फतेहपुर स्थित ससुराल गया था। वहां से रात को घर लौटते समय कल्याणपुर हाईवे पर सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज के सामने रूट डायवर्जन के लिए रखे डिवाइडर से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई और राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। राजू को पुलिस ने पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक की पत्नी चांदनी कई साल से मायके में रह रही है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बाकी दो भाई भी फौज में हैं। उसके दो बेटियां चारू (6) व दिपांशी (4) हैं। थानाध्यक्ष अनिरुद्घ द्विवेदी ने बताया कि हादसा डिवाइडर में सिर के टकराने से हुआ है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ----
दिवंगत के पिता राजाराम ने बताया कि बहू चांदनी और बेटे के बीच मनमुटाव बना रहता था। इस कारण बेटा दिमागी रूप से परेशान रहता था। उसका ससुराल में भी बुधवार को विवाद होने का पता लगा है।