फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accident

सड़क हादसे में चौकी इंचार्ज व भाजपा नेता घायल

Fri, 03 Sep 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
accident
हथगाम। कारों की भिड़ंत में छिवलहा चौकी इंचार्ज व उनके साथ कार में बैठे भाजपा नेता व पूर्व प्रधान नवाबगंज घायल हो गए। जबकि दूसरी कार में बैठे लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

हथगाम थाने से शाम करीब चार बजे छिवलहा चौकी प्रभारी बृजेश सिंह (42) अपनी कार से चौकी के लिए निकले। थाने के बाहर उन्हें भाजपा नेता व पूर्व प्रधान नवाबगंज प्रेम गुप्ता (55) मिल गए और वह भी चौकी इंचार्ज की कार में बैठ गए। दोनों जैसे धर्मकांटा के पास पहुंचे तो उनकी कार का एक टायर पंचर हो गया और कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे विनय गुप्ता निवासी प्रयागराज की कार से टकरा गई।
विज्ञापन

विनय गुप्ता की कार में उनकी बहन हेमा व बच्चे भी थे। हादसे में विनय गुप्ता व उनकी बहन व बच्चे बाल-बाल बच गए। जबकि चौकी इंचार्ज छिवलहा बृजेश सिंह के सीने पर चोट आई। प्रेम गुप्ता के सिर व सीने पर गंभीर चोट लगी हैं। दोनों की कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोग दोनों को सीएचसी हथगाम ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना पर हथगाम ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनभावन शास्त्री, बबलू सिंह आदि अस्पताल पहुंचे और प्रेम गुप्ता को फतेहपुर ले गए। इंस्पेक्टर हथगाम सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज ठीक हैं और वह डिस्चार्ज हो गए हैं। वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed