फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accident

टूट कर गिरा बिजली का तार, पांच दुकानें जलकर बर्बाद

Thu, 10 Oct 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
accident
धाता। कस्बे में दीप नारायण चौराहा पर सोमवार की रात ट्रांसफार्मर के करीब हाईटेंशन तार टूट कर सड़क पर गिर गया। इससे आग लग गई और देखते ही देखते फल व मिठाई की पांच दुकानें जलकर बर्बाद हो गईं। थोड़ी देर पहले इसी चौराहे से राम बरात गुजरी थी।
विज्ञापन

कस्बे का दीपनारायण चौराहा पर नवरात्र देवी जागरण का आयोजन था। आने जाने का मुख्य मार्ग भी यह है। रात लगभग साढ़े 11 बजे अचानक सड़क पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। तार टूटते ही आग लग गई। कल्लू, जगजीत साहू, विवेक सेठ, गया पटेल की फल व आकाश की मिठाई की दूकान धू-धू कर जल गई।
विज्ञापन

जागरण होने से लोग बाजार में थे। कस्बे के व्यापारी व लोग आकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। पानी के अभाव व बिजली विभाग के लोगों के टेलीफोन न उठाने से परेशानी उठानी पड़ी। व्यापारी मानिक चंद केसरवानी ने बताया कि उन्होंने कई बार 101 नंबर को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। व्यापार मंडल अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

का कहना है कि पर्व पर बिजली विभाग के लोग की ड्यूटी होनी चाहिए थी किसी की ड्यूटी नहीं लगी थी। इसके अलावा जेई चंद्रमा प्रसाद यादव का फोन कई बार मिलाने के बाद भी नहीं उठा। बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों को नुकसान हुआ है। हादसा और भी बड़ा हो सकता था यदि 10 मिनट पहले यह तार टूटकर गिरा होता। इसी
रास्ते से राम बरात गुजरी थी। दूसरी ओर जी का कहना है कि उनके पास किसी का फोन नहीं आया। पता चलने पर बिजली काट दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed