{"_id":"60a55ae78ebc3efad14b9a95","slug":"accident-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6293297110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर पलटकर खंदक में गिरा, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर पलटकर खंदक में गिरा, किशोर की मौत
विज्ञापन
बिंदकी। तेज रफ्तार ट्रैक्टर बेकाबू होकर खंदक में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर किशोर की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वहां से भाग निकला। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर ट्रैक्टर को हटवाया और शव को बाहर निकाला।
बिंदकी कोतवाली के फरीदपुर गांव निवासी राजेश उर्फ नेता ट्रैक्टर चालक है। वह बुधवार शाम ट्रैक्टर लेकर गांव से निकला था। उसके साथ गांव का ही विपिन कुमार (15) पुत्र बाबूराम भी ट्रैक्टर पर बैठा था। जय गुरूदेव मंदिर के पास ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया और खंदक में चला गया। हादसे में विपिन ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
जबकि चालक राजेश भी घायल हुआ लेकिन वहां से भाग निकला। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर को हटाकर शव बाहर निकाला। सूचना पर विपिन के घरवाले भी मौके पर पहुंचे। थानाप्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।