{"_id":"61326dcf8ebc3ee5300252d0","slug":"accidant-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6500017145","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के सराफा कारोबारी की पत्नी और बेटे की अलीगढ़ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के सराफा कारोबारी की पत्नी और बेटे की अलीगढ़ में मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के चर्चित सराफा कारोबारी की पत्नी और बेटे की अलीगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह हुआ। सराफा कारोबारी का गाजियाबाद के नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। हादसे में उनकी कार चालक को भी चोटें आई हैं। हादसे की खबर मिलते ही शहर में सराफा बाजार शुक्रवार को बंद रहा। मां बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
शहर के चौगलिया बाजार निवासी राजेंद्र कुमार वर्मा सराफा कारोबारी हैं। वह तीन दिन पहले बेटे कार्तिक वर्मा (18) का दिल्ली के एमएस कॉलेज में एडमिशन कराने कार से गए थे। उनके साथ पत्नी नीलम (40) और चालक मनीष था।
लौटते समय गुरुवार सुबह अलीगढ़ जिले के जेवर रोड पर ट्रक की टक्कर से कार सवार कार्तिक और नीलम की मौत हो गई। राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मनीष को भी चोटें आईं। पुलिस ने राजेंद्र को गाजियाबाद के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं, मां और बेटे केशव शुक्रवार दोपहर घर पहुंचे। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सराफा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। राजेंद्र कुमार वर्मा का छोटा बेटा मुकुल वर्मा और एक बेटी है। मुकुल ने मां और भाई को मुखाग्नि दी। सराफ कारोबारी परिवार को शोक संवेदना देने पहुंचे।