{"_id":"60f719ee8ebc3e79b21069f5","slug":"accidant-fatehpur-news-fatehpur-news-knp641442976","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक सवारों में टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक सवारों में टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
धाता। दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। हादसा सोमवार रात को हुआ। दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
अढ़ौली गांव निवासी अभिशेष सिंह (38) सोमवार रात करीब नौ बजे बाइक से धाता से लौट रहा था। जैसे ही वह नरसिंहपुर कबरहा गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर रामयश (32) व रमेश (35) निवासी बारा मलाका, कौशांबी सवार थे।
दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। बाइकों के तेज रफ्तार में होने से अभिशेष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामयश व रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राहगीरों ने धाता अस्पताल पहुंचाया। रामयश को मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अभिशेष के परिवार में पत्नी सावित्री देवी व दो पुत्र ओम सिंह व वेदांत सिंह हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।