{"_id":"60f719ed8ebc3e6d6d66e4d0","slug":"accidant-fatehpur-news-fatehpur-news-knp641442511","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से लैब टेक्नीशियन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से लैब टेक्नीशियन की मौत
विज्ञापन
असोथर। घर लौट रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात लैब टेक्नीशियन ट्रक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नाजुक हालत में कानपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
कौशांबी के मोहब्बतपुर पइंसा थानाक्षेत्र के बंबूपुर निवासी आदित्य नारायण (50) असोथर पीएचसी में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे। सोमवार रात वह सराय खालिस गांव स्थित सीएचसी के लिए बाइक से निकले। सीएचसी में उन्होंने निवास बना रखा था। थरियांव मोड़ तिराहे के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हेलमेट न लगाए होने से सिर पर चोटें आईं। राहगीरों ने इसकी सूचना पीएचसी प्रभारी उपेंद्र कुमार को दी। उपेंद्र, आदित्य को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और हालत बिगड़ने पर कानपुर ले गए। जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर असोथर एनके नागर ने बताया कि हादसे की तहरीर मिल गई है और रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक की खोजबीन की जा रही है। आदित्य नारायण की दो पुत्री व तीन पुत्र हैं।