फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accidant,driver,DCM,dies,overturn,fathepur news

बेकाबू डीसीएम खड्ढ में पलटी, चालक की मौत

Mon, 01 Feb 2021 08:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
accidant,driver,DCM,dies,overturn,fathepur news
जहानाबाद। रविवार शाम एक डीसीएम अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में घायल चालक की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। जबकि उसके दो अन्य साथियों का इलाज हो रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गढ़ी निवासी इस्लाम अली (30) रविवार देर शाम, अपनी साथी रफीक उर्फ लल्लू (34) व इमरान (32) को अपनी डीसीएम में बैठाकर चौडगरा से वापस आ रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में डीसीएम बकेवर थाना क्षेत्र के शकूराबाद के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में तीनों घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में कानपुर हैलट भेजा। जहां इलाज के दौरान डीसीएम चालक इस्लाम अली की मौत हो गई।
जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। चालक की मौत की खबर परिवार को मिली तो कोहराम मच गया।
रोडवेज ने बाइक सवार को मारी टक्कर
शाह। फतेहपुर से यात्रियों को लेकर बांदा जा रही रोडवेज बस ने ठाकुर शिवप्रताप सिंह इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार शिवम निवासी बड़ेगांव को टक्कर मार दी।
हादसे में शिवम जख्मी हो गया। सूचना पर पुलिस ने रोडवेज बस को चौकी में खड़ा करा दिया। ऐसे में बस में बैठे करीब 35 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आधा घंटे के बाद आई दूसरी बस में यात्रियों को बैठाकर बांदा के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में साइकिल सवार छात्रा घायल
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के खिदिरपुर गांव के पास बाईपास मोड़ पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा कोमल देवी (21) निवासी अमेना घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
कार की टक्कर से ट्रक के सामने आया किशोर
बिंदकी। नगर के ललौली चौराहे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार विकास सोनकर (15) पुत्र संजय सोनकर निवासी बाराती मोहल्ला, बिंदकी ट्रक के सामने आ गया।

शुक्र ये रहा कि ट्रक चालक ने गाड़ी दूसरी ओर घुमा दी। ट्रक का पहिया किशोर की साइकिल के ऊपर से निकल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed