फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Absconding brother-in-law arrested in Rajni murder case

Fatehpur News: रजनी हत्याकांड में फरार जेठ गिरफ्तार

Wed, 15 Nov 2023 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Absconding brother-in-law arrested in Rajni murder case
फतेहपुर। संपत्ति के लालच में महिला की हत्या कर बांका से काटने वाले चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। आरोपी की निशानदेही पर खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र के हाथीगांव निवासी रजनी कुशवाहा (30) निसंतान थीं। पति दयाराम कुशवाहा की करीब 10 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। रजनी के दिवंगत ससुर से उसके जेठ शिवराम, जयराम, सियाराम ने सात बीघा जमीन का बैनामा कराया था। बैनामे में रजनी ने आपत्ति दाखिल की थी। इसी रंजिश में तीनों जेठ व शिवराम के पुत्र अविनेश ने मिलकर नौ नवंबर की रात रजनी की घर में गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद शव कल्यानपुर थाने के कोरसम गांव में नहर किनारे फेंका था। पहचान छिपाने के लिए सिर और दोनों हाथ काटकर कुएं में फेंके थे। हत्याकांड में पुलिस ने 11 नवंबर को जयराम, शिवराम, अविनेश को गिरफ्तार कर लिया था। फरार सियाराम को पुलिस ने कानपुर सरसौल बस अड्डा से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि फरार सियाराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसकी निशानदेही पर खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। इन्हीं कपड़ों को पहनकर आरोपियों ने घटना की थी। सियाराम ने चारों के कपड़ों को घर में ही छिपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed