फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   aag,fatehpur news

काशीपुर में आग लगने से जलकर राख हुए 40 घर

Thu, 08 Apr 2021 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
aag,fatehpur news
किशनपुर। काशीपुर गांव में आग लगने से 40 गृहस्थियां जलकर राख हो गईं। करीब 25 मवेशियों की मौत का अनुमान है। आग गांव में छोटा तालाब के पास लगी और फिर हवा के साथ उसने मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

आग बुझाने के लिए गांव के लोग दौड़ भाग करते रहे लेकिन आग बुझने की बजाए बढ़ती गई। खागा, फतेहपुर से दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और चार घंटे के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम ने राजस्व टीम को नुकसान का आकलन करने के लिए लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब पौने चार बजे काशीपुर निवासी रामशरण साहू के घर के पास स्थित छोटा तालाब से आग लगने का शोर हुआ तो गांव के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। तेज हवा के चलते लपटें चंद मिनट में ही आसपास के मकानों को अपनी चपेट में लेती गई और गांव के अधिकांश घरों में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची तो आग बुझाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हुआ। रात करीब पौने आठ बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा। आग से गृहस्थी जलने के साथ ही मवेशियों की मौत हो गई। सूचना पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
गृहस्थी जल जाने से लोगों के पास न तो छत बची और न ही खाने को अनाज। प्रशासनिक अधिकारी राहत कार्य में लगे रहे। एसडीएम खागा प्रहलाद सिंह और सीओ गयादत्त मिश्र रात करीब 10 बजे तक गांव में ही डटे रहे। आग पर काबू पाने के लिए जिला मुख्यालय से भी दमकल गाड़ी बुलाई गई।
एसडीएम ने बताया कि नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है, इसके लिए राजस्व टीम को लगाया गया है। आग कैसे लगी इसकी भी जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवारों के खाने पीने की व्यवस्था कराई जा रही है। उनके रहने का भी प्रबंध हो रहा है।
मुख्य रूप से इनके घरों में लगी आग
किशनपुर। रामशरण साहू, रामआसरे, पिरथी, क्षत्रपाल, रामभरोसे, ननकू का मकान व पांच बीघा फसल, सुरेश पाल, बाबादीन साहू, श्यामबाबू का मकान, दहेज का सामान व एक भैंस व तीन बकरियां, सोहन पाल, राजू पाल, शैलेंद्र दुबे, भंडरी निषाद, सिद्धू निषाद, गुलाब साहू, मोती साहू, राधेश्याम साहू, लाला पुजवा, अशोक शुक्ला, बिंदा प्रसाद, अरुण दुबे, भूपेंद्र दुबे, बल्ला पाल, नंद गोपाल, महेंद्र पाल, श्याम साहू, संतलाल रैदास, रामचरण साहू, घसीटे रैदास, पंकज दुबे, लूली पाल समेत करीब 40 के मकान जलकर राख हो गए।
आग ने गृहस्थी के साथ छीनी शादी की खुशियां
काशीपुर निवासी देवमती पत्नी स्व. छत्रपाल की बेटी सीमा की शादी 14 मई को होनी है। घर में शादी का सामान व अनाज भरा हुआ था। आग ने उनका पूरा घर जलाकर राख कर दिया। देवमती को रो-रोकर बुरा हाल है। आग ने शादी की खुशियों को भी जलाकर राख कर दिया। इसी क्रम में भंडारी निषाद की लड़की की शादी 21 जून को होनी है। सिद्धू निषाद की लड़की की भी शादी होनी है। इनका भी सारा समान जल गया।
25 मवेशियों की मौत का अनुमान
श्याम बाबू की एक भैंस व तीन बकरियों के साथ गांव के लोगों ने भेड़ पाल रखी थी। आग लगने के कारण गांव में करीब 25 मवेशियों की मौत का अनुमान है। पिरथी रैदास की एक गाय व बछिया की भी मौत हो गई। अफरातफरी के माहौल में लोग अपने घरों में दबी आग को बुझाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे थे।

आग की लपटों से वीरान हुआ काशीपुर
रायपुर भसरौल के मजरे काशीपुर में आग ने बुधवार को जिस तरह से तबाही मचाई वह कभी न भूलने वाली है। गांव में सन्नाटा पसर गया। आग ने यहां के गरीबों का आशियाना तो छीना ही, उन्हें खाने के लिए भी मोहताज कर दिया। .....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed