{"_id":"6064c7088ebc3ece7a783980","slug":"aag-fatehpur-news-fatehpur-news-knp620817779","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग, जंगल और खेतों में पहुंची आग की लपटें, जूझे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग, जंगल और खेतों में पहुंची आग की लपटें, जूझे किसान
विज्ञापन
फतेहपुर। तपिश के साथ ही आग लगने के मामले भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। मंगलवार के बाद बुधवार को भी गेहूं के खेतों, बाग व जंगलों में आग लगने की घटनाएं हुईं। इसमें लोगों का हजारों रुपये का नुकसान हुआ। दमकल कर्मियों की मदद से किसानों ने आग बुझाई। जनपद के किशनपुर, बिंदकी, ललौली, हुसैनगंज क्षेत्र में आग लगने के मामले सामने आए हैं।
किशनपुर के अमनी गांव के मजरे शाहीपुर में पूर्व विधायक वीरन यादव के बाग में सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। लपटों में महुआ, शीशम, आम के पेड़ जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर खागा से दमकलकर्मी शाहीपुर जंगल पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे बाद आग को बुझा लिया गया। रायपुर भसरौल गांव के जंगल में भी आग लगी। इससे करीब 10 बीघा जंगल में फैले पेड़, खरपतवार जलकर राख हो गए। बताया गया कि रायपुर भसरौल के मलिन डेरा जंगल में कुछ लोग चने के पौधे आग जलाकर भूंज रहे थे। इस कारण आग लग गई। दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाई गई। थानाक्षेत्र के ही गढ़ा गांव में पराली में लगी आग से किसानों की फसल जलकर राख हो गई। गढ़ा गांव के अंबुज, रामानुज, पप्पू, मुकेश तिवारी सहित छह किसानों की करीब पांच बीघा फसल जली है।
विज्ञापन
बिंदकी के दरवेशाबाद और कोरईया गांव के बीच गेहूं के खेत में बुधवार को करीब तीन बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया। कोरईया गांव के सुरेंद्र कुमार की पांच बीघा, संतोष, छेदा लाल, रामकिशोर, नवल किशोर, नारायण, श्यामलाल की डेढ़-डेढ़ बीघा व सोनेलाल, अखिलेश कुमार, बबलू की एक-एक बीघा फसल जलकर राख हो गई।
करीब 25 बीघा गेहूं की फसल का नुकसान हुआ। किसानों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह, लेखपाल बालकरण टीम सहित पहुंचे और नुकसान का आकलन किया।
हुसैनगंज के आलमपुर नरही के जंगल में दोपहर को आग लग गई। आग ने डेढ़ किलोमीटर के हिस्से को चपेट में ले लिया। आग शिवपुर गांव के खेतों तक पहुंच गई। महेंद्र पाल यादव, राजन व मत्तू की करीब पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। दमकलकर्मियों व ग्रामीणों की मदद से आग बुझी।
गांव के भाजपा नेता रणधीर सिंह ने एसडीएम सदर को सूचना देकर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। मवई के रामनगर गांव में अज्ञात कारण से शत्रुघ्न साहू व रामप्रताप के घर में आग लगी। जब तक आग बुझती दोनों परिवारों की गृहस्थी जल चुकी थी। शत्रुघ्न के दरवाजे पर रखा टेंट का सामान व पिकअप भी आग की चपेट में आ गई। बहुआ के दसहरी गांव में घूर में लगी आग से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान रामेश्वर यादव की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।