फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A young man withdrew Rs 3.48 lakh from his sister's account in 10 days.

Fatehpur News: युवक ने बहन के खाते से 10 दिन में निकाले 3.48 लाख

Tue, 14 Apr 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A young man withdrew Rs 3.48 lakh from his sister's account in 10 days.
फतेहपुर। युवक ने धोखाधड़ी कर बहन के खाते से 10 दिनों में 3.48 लाख रुपये निकाल लिए। कोर्ट के आदेश पर ललौली पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी काजल देवी ने बताया कि उन्होंने संजीव तिवारी से प्रेम विवाह किया है। इसका उनका भाई गिरीश सिंह विरोध करता था और जान से मारने की धमकी देता था।
महिला ने बताया कि शादी से पहले एसबीआई शाखा कोर्राकनक में खाता खुलवाते समय भाई गिरीश सिंह का मोबाइल नंबर दर्ज कराया गया था। खाता खुलने के बाद मिले डेबिट कार्ड को भाई ने बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत कर बंद करवा दिया और नया डेबिट कार्ड जारी कराकर अपने पास रख लिया।
विज्ञापन

काजल 10 फरवरी को रुपये निकालने बैंक पहुंचीं तो पता चला कि 16 से 26 जनवरी के बीच गिरीश सिंह ने कई बार में खाते से करीब साढ़े तीन लाख रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस से सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि सोमवार को गिरीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed