{"_id":"60a160c98ebc3e7b51187ad9","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-a-tree-fatehpur-news-knp628726230","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
छिवलहा। हथगाम थाना क्षेत्र के सेमरा मानापुर गांव में शनिवार की रात एक युवक घर से लापता हो गया। आधी रात के बाद ग्रामीणों ने लापता युवक का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।
सेमरा मानापुर गांव के ठाकुर प्रसाद का पुत्र नरेंद्र सिंह (20) शाम सात बजे अचानक बिना कुछ बताए घर से बाहर चला गया। रात नौ बजे तक वह घर नहीं लौटा। परिजन उसके मोबाइल फोन पर बराबर काल करते रहे। फोन न उठने पर लापता युवक की खोजबीन शुरू की गई।
रात डेढ़ बजे गांव से बाहर कनकपुर रोड किनारे एक आम के पेड़ पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो सभी लोग चीख पड़े। नरेंद्र का शव रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल रहा था। युवक के खुदकुशी करने की बात लोग कर रहे थे।
विज्ञापन
कुछ ग्रामीणों ने उसे रास्ते में रस्सी के साथ देखा था। यूपी-112 को ग्रामीणों ने घटना के बारे में सूचना दी। भाई रावेंद्र सिंह और योगेंद्र सिंह का कहना था आत्महत्या करने का कारण नहीं समझ आ रहा है। हथगाम प्रभारी निरीक्षक आदित्य सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।