{"_id":"6a67ace7d81f9d41530b8e97","slug":"a-veterinary-team-rescued-and-captured-an-out-of-control-buffalo-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-159378-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बेकाबू भैंसे को पशु चिकित्सा टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बेकाबू भैंसे को पशु चिकित्सा टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा
विज्ञापन
विजयीपुर। क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने अन्ना भैंसे को सोमवार शाम करीब चार बजे पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू कर पकड़ लिया। भैंसे के पकड़े जाने के बाद साहबपुर और आसपास के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली।
अन्ना भैंसा लगातार लोगों पर हमला कर रहा था। बुधवार को उसने साहबपुर निवासी वीरेंद्र पर हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद रविवार को सूरतपुर निवासी और किशनपुर थाने में तैनात होमगार्ड छेदीलाल भी इसकी चपेट में आ गए थे। छेदीलाल ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी साहबपुर के समीप भैंसे ने उन पर हमला कर दिया था।
सोमवार को पशु चिकित्सक डॉ. देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम में जितेंद्र, शिवम सिंह और अंकित भी शामिल थे। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद भैंसे को सुरक्षित तरीके से काबू में किया गया। इसके बाद उसे आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पशु चिकित्सक ने बताया कि भैंसे का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।