{"_id":"6a5bc4116d758531870895b0","slug":"a-tyre-caught-fire-after-the-mixer-machine-touched-the-ht-line-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-158793-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एचटी लाइन से मिक्सर मशीन छूने से टायर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एचटी लाइन से मिक्सर मशीन छूने से टायर में लगी आग
विज्ञापन
थरियांव। ट्रैक्टर में टोचन कर मिक्सर मशीन ले जाते समय सराय मोहन सलेमपुर के पास हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे उठी चिंगारी से मशीन का टायर जल गया। चालक अर्जुन समेत छह मजदूरों ने कूदकर जान बचाई।
थाना क्षेत्र के सखियांव गांव निवासी विजय शनिवार तड़के तीन बजे चालक अर्जुन, मजदूर अरविंद, अंकित, संजय, बबलू, गोलू और जितेंद्र के साथ सेमरा गांव में मकान की छत की ढलाई करने के लिए जा रहा था। जैसे ही चालक सराय मोहन सलेमपुर के आगे पहुंचा तभी बीच रास्ते में लटक रहे तार से मिक्सर मशीन छू गई।
करंट का जोरदार झटका लगने से चालक समेत अन्य मजदूर कूद पड़े। हालांकि मिक्सर मशीन का टायर जल गया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइन के तार नीचे लटक रहे हैं। इसकी शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
अवर अभियंता विद्युत विनोद तोमर ने कहा कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि पोल लगवाकर तार ऊंचे करवाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।