{"_id":"69e122084c0ffee7aa044c12","slug":"a-truck-loaded-with-gravel-got-stuck-on-the-service-road-an-accident-was-averted-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-152907-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सर्विस रोड पर धंसा मौरंग लदा ट्रक, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सर्विस रोड पर धंसा मौरंग लदा ट्रक, हादसा बचा
विज्ञापन
फोटो-03-सर्विस रोड पर फंसा ट्रक। संवाद
लोधीगंज। चौकी क्षेत्र में बुधवार रात सुल्ताननगर स्थित एक एजुकेशन सेंटर के सामने सर्विस रोड पर मौरंग लदा ओवरलोड ट्रक धंस गया। पहिये सड़क में धंसते ही ट्रक एक तरफ झुक गया। हालांकि पलटने से बच गया। राहत की बात रही कि उस समय आसपास अन्य वाहन नहीं थे। चालक और खलासी ने बल्लियों के सहारे ट्रक को संभाल लिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
घटना के बाद सर्विस रोड पूरी तरह बाधित हो गई और यातायात प्रभावित रहा। जगह न बचने के कारण चार पहिया वाहन चालकों को वापस लौटना पड़ा। ट्रक असोथर की ओर से यमुना खदान से मौरंग लादकर बेरा गढ़ीवा जा रहा था। बताया गया कि मालिक के कहने पर चालक रात के अंधेरे में ओवरलोड ट्रक लेकर जा रहा था लेकिन उसने मालिक की जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
देर रात क्रेन की मदद से ट्रक को निकालकर हटाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। चौकी इंचार्ज राजेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है लेकिन ओवरलोड ट्रकों के गुजरने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।