फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A small gas cylinder exploded, injuring the woman constable's husband.

Fatehpur News: छोटा गैस सिलिंडर फटने से महिला सिपाही का पति घायल

Fri, 09 Jan 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
A small gas cylinder exploded, injuring the woman constable's husband.
खखरेरू। थाने में तैनात महिला सिपाही सावित्री देवी के पति अर्जुन कुमार (32) शुक्रवार को छोटे गैस सिलिंडर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सावित्री के सरकारी आवास पर हुई। यहां अर्जुन सुबह दूध पका रहे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब 10:30 बजे अचानक हुए धमाके से आवास में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और थाने के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां लहूलुहान हालत में अर्जुन पड़े थे। सिलिंडर के टुकड़े चारों तरफ बिखरे हुए थे। युवक की नाक, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घायल को तत्काल सीएचसी ले जाया गया। यहां हालत नाजुक होने के कारण उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि सिलिंडर फटने से अर्जुन को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। सवित्री मथुरा जनपद की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed