फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A man befriended a Facebook friend and duped him of Rs 2.33 lakh.

Fatehpur News: फेसबुक पर दोस्ती कर युवक से ठगे 2.33 लाख

Sun, 10 May 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
A man befriended a Facebook friend and duped him of Rs 2.33 lakh.
फतेहपुर। फेसबुक पर दोस्ती गांठकर साइबर ठगों ने युवक से 2.33 लाख रुपये ठग लिए। सऊदी अरब में फंसने और वीजा एक्सपायर होने का झांसा देकर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर टेकारी निवासी मनोज कुमार पाल ने पुलिस को बताया कि 20 जनवरी को फेसबुक पर आलम जी नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। दोस्त समझकर उसने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। दो-तीन दिन तक फेसबुक मैसेंजर पर बातचीत होती रही।
विज्ञापन


24 जनवरी को उसने बताया कि वह सऊदी अरब में फंस गया है और वीजा खत्म होने के कारण एंबेसी वालों ने पकड़ लिया है। उसने एक मोबाइल नंबर देकर बात कराई और दोस्त को छुड़ाने के लिए रुपये भेजने की बात कही। आरोपी के झांसे में आकर मनोज ने उधार लेकर अपने खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने और रुपये की मांग की। मनोज ने दोस्त धीरेंद्र प्रताप सिंह के खाते से 98 हजार रुपये भेजे। फिर भी रकम कम बताने पर दूसरे दोस्त लवलेश के खाते से 25 जनवरी को 35 हजार रुपये और ट्रांसफर कर दिए। कुल 2.33 लाख रुपये भेजने के बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed