फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A heated argument broke out between Panchayat representatives in the Chaupal.

Fatehpur News: चौपाल में पंचायत प्रतिनिधियों में तीखी नोकझोंक

Sat, 20 Jun 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
A heated argument broke out between Panchayat representatives in the Chaupal.
फोटो-13-चौपाल में नोकझोंक करते पंचायत प्रतिनिधि। स्रोत: वीडियो ग्रैब
हुसैनगंज। जमरावां में बृहस्पतिवार को आयोजित रात्रि चौपाल में जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हो गई। विवाद तब बढ़ा जब जिला पंचायत सदस्य की ओर से ग्रामसभा में कराए गए विकास कार्यों का बखान किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान प्रधान के प्रतिनिधि धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बड़कू सिंह के साथ मौजूद ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और कहा कि रिंकू ने गांव में कोई कार्य नहीं कराया और वे झूठे दावे कर रहे हैं। इस दौरान रिंकू लोहारी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसे एडीओ पंचायत शांति शरण सिंह के हस्तक्षेप पर शांत कराया गया।
विज्ञापन

बड़कू सिंह ने कहा कि गांव में जो कार्य उन्होंने कराए हैं उन्हीं को जिला पंचायत सदस्य अपना बताकर जनता को भ्रमित कर रहे थे। इसी कारण विरोध किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि रिंकू बिना बुलाए सभा में पहुंचे थे, हालांकि उनका स्वागत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी ने कहा कि वह भाजपा सरकार के विकास संबंधी पत्रक बांट रहे थे और योजनाओं की जानकारी दे रहे थे लेकिन सपा मानसिकता के तहत विरोध किया गया। उन्होंने बताया कि वह बीडीओ भिटौरा के बुलावे पर पहुंचे थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed