फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A girl died after being electrocuted by a tent pole during a Tilak ceremony.

Fatehpur News: तिलक समारोह में टेंट के पोल में उतरे करंट से बच्ची की मौत

Sun, 01 Mar 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
A girl died after being electrocuted by a tent pole during a Tilak ceremony.
फाइल फोटो-32-अनन्या। स्रोत परिजन
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सौंह गांव में शुक्रवार शाम तिलक समारोह के दौरान टेंट के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की चिपककर मौत हो गई। हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। इस पर तिलक स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी अंशुल तिवारी का तिलक समारोह चल रहा था। घर के आंगन में तिलक चढ़ावे की रस्म और दूसरी ओर भोजन का कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान अंशुल तिवारी के बड़े भाई उपेंद्र तिवारी की पांच वर्षीय पुत्री अनन्या घर के बाहर टेंट के पोल के पास खेल रही थी।
विज्ञापन

अचानक पोल छूते ही वह करंट की चपेट में आ गई और उससे चिपक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे पोल से अलग किया। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को परिजन तत्काल सीएचसी बिंदकी ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही तिलकोत्सव कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं है।

फाइल फोटो-32-अनन्या। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-32-अनन्या। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed