फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A case of robbery was registered at the headmaster's house.

प्रधानाध्यापक के घर हुई लूटपाट का मुकदमा दर्ज.

Thu, 17 Mar 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
A case of robbery was registered at the headmaster's house.
फतेहपुर। कोतवाली पुलिस ने शहर के तांबेश्वर नगर मोहल्ले में प्रधानाध्यापक के घर में लूटपाट के मामले में छह लोगों को उठाया है। इसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग घुमंतू डेरे के रहने वाले हैं। डेरे से बाइकें, जेवर और नकदी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

तांबेश्वर नगर निवासी प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक चेतक सिंह के घर में रविवार रात बदमाश ने लूटपाट की थी। बदमाश ने लोहे की रॉड और ईंट से हमला कर चेतक और उनकी पत्नी प्रिया व बेटे सक्षम को घायल कर दिया था।
विज्ञापन

बदमाश नकदी, जेवरात लूटकर भाग निकला था।
प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने डेढ़ लाख के जेवरात और 20 हजार रुपये लूटने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर राधानगर घुमंतू डेरे से दो महिलाओं और तीन युवकों को उठाया है। डेरे से बाइकें, जेवरात, नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस का मानना है कि घुमंतू बदमाशों का गैंग सक्रिय है। इस गैंग ने शहर में कई वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कई चोरी और लूट खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed