फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पालिका का बुलडोजर छह से फिर चलेगा

पालिका का बुलडोजर छह से फिर चलेगा

Wed, 03 Dec 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Wed, 03 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पालिका प्रशासन पांच दिसंबर के बाद अतिक्रमणकारियों के खिलाफ शिकंजा कसेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ अन्य टीमों ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण हटाया जाएगा। व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए सूचना दे दी गई हैं क्योंकि अभियान के दौरान किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है सड़क पटरी नाली के ऊपर ढाई फुट चौड़ा लोहे का फोल्डिंग जाल तथा 12 फुट ऊपर तीन फुट की टीन शेड के अलावा पांच दिसंबर के पहले लोग अतिक्रमण हटा लें। अभियान के दौरान मिलने वाले कब्जों को ध्वस्त किया जाएगा। इसके अलावा सामान को जब्त कर लिया जाएगा। अभियान के खर्च की भी वसूली जाएगी। पालिका द्वारा छह दिसंबर को जिला अस्पताल से कचहरी होते हुए सादीपुर नाका तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। आठ दिसंबर को पटेलनगर चौराहे से आईटीआई होते हुए वर्मा तिराहे हरिहरगंज नाका तक, दस दिसंबर को ज्वालागंज चौराहे से वर्मा तिराहे तक, 12 दिसंबर को वर्मा तिराहे से चौक होते हुए चूड़ी वाली गली बाकरगंज चौकी तक, 15 को आर्य समाज से कोतवाली होते हुए पीलू तले चौराहे से लाला बाजार होते हुए चौगलिया तिराहे तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। 17 दिसंबर को डाक बंगले से नगर पालिका तिराहे होते हुए लक्ष्मी टाकीज होते हुए ज्वालागंज तिराहे तक, 19 को बाकरगंज चौकी से डलमऊ होते हुए पक्का तालाब तक, 22 को पटेलनगर चौराहे से जिलापूर्ति कार्यालय होते हुए नासिरपीर से सादीपुर चौराहे तक, 24 को सादीपुर चौराहे से स्टेशन होते हुए हरिहरगंज नाका तक, 26 को हरिहरगंज नाका से देवीगंज होते हुए राधानगर बक्सपुर तक, 29 को देवीगंज तिराहे से रेल बाजार होते हुए एसपी आफिस सादीपुर नाका तक, 02 जनवरी को जोनिहा चौराहे से खंभापुर होते हुए मंडी समिति और पांच को जोनिहा चौराहे से नई तहसील होते हुए जेल रोड तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed