{"_id":"36-208165","slug":"Fatehpur-208165-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्टर रोल न दिखाने पर फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्टर रोल न दिखाने पर फटकार
Fatehpur
Updated Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। ठिठौरा झील के निरीक्षण को पहुंचे सीडीओ भवानी सिंह ने मस्टर रोल सामने न पेश किए जाने पर नाराजगी की। ग्र्राम रोजगार सेवकों को अल्टीमेटम देते हुए आइंदा के लिए सचेत किया। कहा कि दोबारा ऐसा नहीं चल पाएगा। ग्राम रोजगार सेवक के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्रवाई की गाज गिरेगी। सीडीओ को ठिठौरा झील मेें 118 मजदूर काम करते मिले। उन्होंने मस्टर रोल मांगा किंतु एक भी ग्राम रोजगार सेवक की ओर से मस्टर रोल प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर सीडीओ ने गुस्से का इजहार करते हुए भविष्य के लिए सचेत किया। कहा कि मस्टर रोल न दिखाना धांधली है। अच्छा यहीं होगा कि दोबारा ऐसा हुआ तो ग्राम रोजगार सेवकों के अलावा ग्राम पंचायत अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले सीडीओ ने मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा एक मजदूर को लिखित भुगतान भी कराया। यहां से सीडीओ का काफिला निचली गंगा नहर प्रखंड की नहरों की सिल्ट सफाई का जायजा लिया। इस दौरान निचली गंगा नहर के एक्सईएन के अलावा अन्य जवाबदेह मौजूद रहे।
विज्ञापन