{"_id":"36-208164","slug":"Fatehpur-208164-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफ खत्म, बाघ नहीं लकड़बग्घा निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफ खत्म, बाघ नहीं लकड़बग्घा निकला
Fatehpur
Updated Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जहानाबाद(बिंदकी)। थाना क्षेत्र के चिल्ली मोड़ के पास हाइवे पर किसी वाहन से टकराकर लकड़बग्घे की मौत के बाद ग्रामीण बाघ के खौफ से उबर गए। लकड़बग्घे को बाघ समझकर ग्रामीण दहशत में थे। सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, तब एसएचओ मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम इसकी जानकारी दी। गुरुवार की रात चिल्ली मोड़ के पास मार्ग को पार कर रहा एक लकड़बग्घा किसी वाहन की चपेट में आ गया। जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस लकड़बग्घे को ग्रामीण बाघ समझकर दहशत में आ गए थे, जो मरने के बाद खत्म हो गया। ग्रामीण अशोक उत्तम, उमेश प्रधान द्वारिकापुर, राजेश कुमार आदि ने इस मृत लकड़बग्घे को देखने के बाद एसएचओ पीके सिंह को सूचना दी। एसएचओ मौके पर पहुंचे और उन्हाेंने वन विभाग को इस बात की खबर दी। वन विभाग की आई टीम ने मृत हालत में सड़क पर पडे़ लकड़बग्घे को हटाकर समीप एक गड्ढा खुदवाया और उसे उसी में दफन कर दिया।
विज्ञापन