{"_id":"36-207970","slug":"Fatehpur-207970-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आबकारी निरीक्षक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन आबकारी निरीक्षक सस्पेंड
Fatehpur
Updated Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शराब की दुकानों पर छह दिन पूर्व एक्साइज इंटेलीजेंस ब्यूरो की छापेमारी के बाद जिले की तीनों तहसीलों के आबकारी निरीक्षकों पर गाज गिरी है। बुधवार की देर शाम तीनों आबकारी निरीक्षकों को सस्पेंड करने का आदेश इलाहाबाद से आ गया है। इनके बदले में इलाहाबाद से आ रहे रवींद्र प्रसाद को सदर तहसील, कानपुर से आ रहे दिनेश खरे को खागा तहसील और फैजाबाद से आ रहे प्रवीण कुमार को बिंदकी तहसील का कार्यभार दिया जाएगा। इसके अलावा निरीक्षण में टीमों द्वारा पकड़ी गई दुकानों के लाइसेंसों के निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी होगी। जिला आबकारी अधिकारी एलएन मौर्या ने बताया कि कार्रवाई का आदेश आ चुका है। शराब की दुकानों पर छह दिन पहले एक्साइज इंटेलीजेंस ब्यूरो की छापेमारी के बाद जिले की तीनों तहसीलों के आबकारी निरीक्षकों पर गाज गिरी है। टीम ने शराब की दुकानों पर खुफिया तरीके से छापेमारी की थी और ओवररेटिंग की रिपोर्ट प्रदेश आबकारी आयुक्त को भेजी थी।आबकारी आयुक्त को जिले भर में शराब और बियर की दुकानों में अधिक दाम में बिक्री करने की शिकायतें मिली थीं। मामलों की शिकायत पर एक्साइज इंटेलीजेंस ब्यूरो के ज्वाइंट कमिश्नर मनोज कुमार और शिव प्रसाद की अगुवाई में टीमों ने 21 नवंबर को जांच के लिए भेजा गया था। दोनों टीमों ने जिले की तीनों तहसीलों का जायजा लिया था, जिसमें दुकानों पर ओवररेटिंग और कई तरह की अनियमितताएं पाई थीं। टीम ने मामले में सदर तहसील निरीक्षक नासिर खान, बिंदकी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला और खागा निरीक्षक होरीलाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दी थी। तीनों निरीक्षकों की कार्यशैली उदासीन होने या मिलीभगत होने के कारण ओवररेटिंग का मामला पकड़ा गया था। विभाग के ही एक अधिकारी ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच और तीनों तहसील निरीक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को मिल चुकी है। मामले को लेकर लखनऊ मुख्यालय में बैठे सहायक आबकारी आयुक्त कार्मिक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फतेहपुर जिले के आबकारी अधिकारी और तहसील आबकारी निरीक्षकों के खिलाफ शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग प्रकरण की रिपोर्ट आबकारी आयुक्त को पहुंची है। देर शाम तीनों को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन