{"_id":"36-202570","slug":"Fatehpur-202570-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजी बने साथी का इस्तकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजी बने साथी का इस्तकबाल
Fatehpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने रविवार को हज यात्रा से लौटे संघ अध्यक्ष सरफराज हुसैन का असनी पुल की जनपदीय सीमा पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कलेक्ट्रेट कर्मियाें ने हाजी बने अपने साथी पर नाज किया। कहा कि उनका साथी कर्मयोगी के साथ धर्मयोगी है। रविवार को असनी पुल में यह स्वागत समारोह हुआ, जिसमें साथियों ने हज से लौट कर करके दो आबा की सरजमीं में कदम रखने वाले संघ के अध्यक्ष सरफराज हुसैन पर फूल बरसाएं। स्वागत करने वालों मेें मोहम्मद उस्मान, जय प्रकाश द्विवेदी, श्यामचंद्र, नफीस अहमद, विजय कुमार मिश्र, खालिद महमूद, अरविंद कुमार, अंबरीश चंद्र, मनीष कुमार श्रीवास्तव, हेमंत कुमार, प्रदीप सिंह चंदेल, राशिद एखलाक मौजूद रहे।
विज्ञापन