{"_id":"36-202128","slug":"Fatehpur-202128-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में शुकदेव कालेज का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में शुकदेव कालेज का दबदबा
Fatehpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। नगर के शुकदेव इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में मेजबान इंटर कालेज का दबदबा रहा। शुकदेव इंटर कालेज सबसे अधिक अंक पाकर प्रथम स्थान, बुदवन इंटर कालेज द्वितीय और जनहितकारी इंटर कालेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शुकदेव इंटर कालेज के धर्मेंद्र सिंह सीनियर वर्ग में चैंपियन और इसी कालेज के सामेनाथ मौर्या जूनियर वर्ग में चैंपियन बने। वहीं मिनी जूनियर में बालमंदिर खागा के लवकुश विश्वकर्मा चैंपियन बने। गोलाफेंक में शुकदेव इंटर कालेज के कृष्णकांत प्रथम, आदित्यप्रताप सिंह द्वितीय, बुदवन के पंचम तृतीय, हैमर थ्रो में शुकदेव के विजय मौर्य प्रथम और कमलेश सिंह द्वितीय, जनहितकारी के हिमांशु द्विवेदी द्वितीय, 15सौ मीटर दौड़ में शुकदेव के बच्छराज प्रथम, मलखान द्वितीय, बुदवन के उत्कर्ष तृतीय, पांच हजार मीटर की दौड़ में शुकदेव कॉलेज के दीपक प्रथम, जनहितकारी के शिवचंद्र द्वितीय और शुकदेव के उमेश चंद्र तृतीय, 800 मीटर की दौड़ में विद्या मंदिर के राहुल प्रथम, शुकदेव के बच्छराज द्वितीय, उमेश चंद्र तृतीय, 2 सौ मीटर में विद्या मंदिर के राहुल पाल प्रथम, शुकदेव के विजय द्वितीय और रामनरेश तृतीय और ऊंची कूद में शुकदेव कालेज के नवल प्रथम, अभिषेक द्वितीय रहे। प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल के अलावा बुदवन इंटर कालेज, जनहितकारी इंटर कालेज, संत विनोवा भावे इंटर कालेज, सरस्वती बाल इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, राजाराम इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, जनता इंटर कालेज के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य दिनेश पाल सिंह चौहान और संचालन शैलेंद्र सिंह एवं भोला सिंह ने किया।
विज्ञापन