फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

Mon, 06 Oct 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Mon, 06 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। नवरात्रि और दशहरा त्योहारों में पुलिस प्रशासन के चाक चौबंद होने का दावा खोखला साबित हुआ। त्योहारों की बीच शांति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त दिखाई पड़ी। यमुना पट्टी से लेकर दोआबा क्षेत्र में हुई घटनाओं ने पुलिस के शिथिल रवैये की कलई खोलकर रख दी है। पुलिस प्रशासन की ओर से नवरात्रि दशहरे पर्व को अमन चैन से निपटाने को लेकर की गई कवायद धरी की धरी रह गई। उपद्रवकारियों पर पुलिस का जोर नहीं चल सका। त्योहारों में छिटपुट से लेकर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की घटनाओं को अंजाम दिया गया। इसी के चलते खैरेई और प्रतापपुर गांव में बवाल की घटनाएं हुई हैं। नवरात्रि की शुरुआत में दो पक्षों के बीच खैरेई में बवाल की चिंगारी शांत भी न हो सकी थी कि दूसरी ओर जाफरगंज थाना क्षेत्र में पर्व के अंतिम रात को प्रतापपुर गांव में बवाल हो गया। बवालियों ने सीधे त्योहारों में अशांति फैलाकर पुलिस और प्रशासन को सीधे चुनौती दी है। मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर सका है। अभी सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं किया जा सका है। भू विसर्जन के मामले में प्रशासन के इंतजाम नाकाफी रहे हैं। उच्च न्यायालय के कड़े निर्देशों के बावूजद भक्तों ने प्रतिमाओं का जल विर्सजन किया। यह सबकुछ भी पुलिस और प्रशासनिक अमले के सामने हुआ है। इसमें भी पुलिस व प्रशासन की व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में रहीं।
विज्ञापन


इंसेट
फैक्ट फाइल
04 अक्तूबर-मूर्ति विसर्जन में भिड़े भक्त तीन घंटे हाइवे में लगा जाम
04 अक्तूबर-भिटौरा घाट में मूर्ति विसर्जन को लेकर हंगामा
03 अक्तूबर-दशहरा मेले में दो गुटों के बीच बवाल, लाठी चार्ज,भगदड़
03 अक्तूबर-जाफरगंज के प्रतापपुर में पंडाल में दो पक्षों के बीच बवाल
03 अक्तूबर-आवास विकास पंडाल में छेड़खानी पर मारपीट
03 अक्तूबर-शहर के महादेवन टोला में चेन लूट पर पुलिस चौकी में हंगामा
28 सितंबर-खैरेई गांव में छेड़खानी पर पंडाल में बवाल


कोट
त्योहारों में अशांति फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। वीडियो रिकार्डिंग में आए लोगों पर उनकी की गई हरकतों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। खैरेई, जाफरगंज के अशांति फैलाने वालों में शामिल लोगों में जिनके पास शस्त्र आदि मुहैया हैं, वह भी उनसे छीन लिए जाएंगे। विनोद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed