{"_id":"36-197318","slug":"Fatehpur-197318-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग ने महिला के गले से लूटी चेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स गैंग ने महिला के गले से लूटी चेन
Fatehpur
Updated Fri, 12 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शहर के शकुन नगर इलाके में घर के बाहर चौखट पर खड़ी महिला के गले से दोपहर को बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की वारदात की। घटनास्थल पुलिस कप्तान आवास के ठीक पीछे है। बदमाशों ने गेट पर खड़ी महिला से किसी का पता पूछा और चकमा देकर चेन लूट कर फरार हो गए। कोतवाल केके यादव ने बताया सूचना मिली है घटना की पड़ताल कराई जा रही है। वीआईपी रोड स्थित शकुन नगर में विश्वनाथ सिंह गौर का आवास है। उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी लगभग दोपहर के पौने 11 बजे किसी काम से गेट पर खड़ी थी। उनके घर के पास एक दुकान और स्कूल भी संचालित होता है। तभी काली पल्सर में सवार बदमाश उनके पास पहुंचे। बदमाशों ने महिला को चकमा देने के लिए किसी का घर पूछा। महिला ने घर की जानकारी नहीं होने की बात कही और घर के अंदर जाने लगी। उसी समय बाइक सवार एक युवक ने पीछे से महिला के गले में झपटा मारकर सोेने की चेन लूट ली। वह चीख पुकार मचाती कि लुटेरे बाइक में सवार होकर फरार हो गए। विजय लक्ष्मी ने बताया कि वह लोग अपने घर तक में सुरक्षित नहीं है। घर से बाहर जाने में तो जेवरात उतारकर निकलते हैं, लेकिन घर पर इस तरह का खतरा नहीं महसूस था। महिला ने बताया कि उसकी चेन दो तोले सोने की थी। जिसकी कीमत बाजार में लगभग साठ हजार रुपये के करीब है। इलाकाई लोगों में रचना शुक्ला, अधिवक्ता विजयकांत, अधिवक्ता सुनील कुमार, अमिता ने बताया कि इस इलाके में बाइक सवार लुटेरे पहले भी कई बार निशाना बना चुके हैं। शातिरों ने गत माहों में इस मोहल्ले में वृद्धा से घर में घुसकर और अधिवक्ता की पत्नी से चेन लूटने की वारदातें की थीं। अब फिर से घटना होने से वह लोग खौफजदा हो गए हैं। पुलिस कभी भी मोहल्ले में हुई लूट की घटनाओं को नहीं खुलासा कर पाई है। कोतवाल केके यादव ने बताया सूचना मिली है घटना की पड़ताल कराई जा रही है।
इंसेट
रहें सावधान! फिर सक्रिय हुआ बाइकर्स गैंग
शहर के सिविल लाइंस में शिक्षिका से जुलाई माह में दिन दहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी। इससे पहले मई, जून में आधा दर्जन से अधिक स्नैचिंग और लूट की घटनाएं हुईं। यह सिलसिला गत महीनों में भी गैंग का रहा है। ताबड़तोड़ घटनाओं के बाद बाइक सवार लुटेरे कुछ दिनों के लिए शांत हो जाते रहे हैं। गौर करने की बात है कि इन घटनाओं के लगभग दो माह बीतने के बाद अब फिर से बाइकर्स गैंग सक्रि य हुआ है। पुलिस सूत्रों की मानें तो बीते माहों में शहर में कहर बरपाने के बाद गैंग कुछ दिनों कहीं जाकर छिप गया होगा शकुन नगर की घटना से गैंग के आने की पुष्टि हो गई है। इसके बाद से पुलिस और नागरिकों दोनों को ही अलर्ट रहने की जरुरत है।
इंसेट
इन इलाकों में चेन छीनने की घटनाएं ज्यादा हैं
शहर में बाइकर्स गैंग के चेन स्नैचिंग की वारदातें अधिकांश रानी कालोनी रोड, आवास विकास कालोनी, वीआईपी रोड, तांबेश्वर नगर, शकुन नगर, शांति नगर, सिविल लाइंस, सादीपुर, कलक्टरगंज हैं। इसके अलावा चौक, चंदियाना, मसवानी, कटरा अब्दुल गनी, अहमदगंज, कालिकन रोड, पक्का तालाब में महिलाओं से जेवरात छीनने की घटनाएं की जाती हैं।