{"_id":"36-190019","slug":"Fatehpur-190019-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश के अंदेशे में पकड़ा पूछताछ के बाज छोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश के अंदेशे में पकड़ा पूछताछ के बाज छोड़ दिया
Fatehpur
Updated Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने कांबिग के दौरान जंगल में डेरा जमाए कुछ लोगों को बदमाश होने की आशंका पर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। बीते दिनों राधानगर में हुई ताबड़तोड़ डकैतियों से हलाकान पुलिस टीम गुरुवार की रात कॉबिंग कर रही थी। जंगल में कुछ लोग डेरा जमाए मिल गए। उनके पास बाइकें और डीसीएम ट्रक भी था। पुलिस को बदमाश छिपे होने की आशंका हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। कई घंटे की पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। कोतवाल केके यादव ने बताया कि सभी लोग राजस्थान के थे। फेरी लगाने के लिए जिले में टिके हैं। पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन