फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   फतेहपुर में खुलेगा मेडिकल कालेज- साध्वी

फतेहपुर में खुलेगा मेडिकल कालेज- साध्वी

Sat, 31 May 2014 05:34 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sat, 31 May 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। अब अच्छे दिन आ गए। भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र के लिए की कई घोषणाएं पूरा करने का आश्वासन देकर आवाम को यह एहसास दिलाया। कहा कि शहर में सीवर लाइन के साथ यहां एक मेडिकल कालेज भी खोला जाएगा। इसके अलावा भिटौरा में कई और घाटों को निर्माण कराया जाएगा। सभी घाट विद्युतीकरण से लैस होगे। नार्थ सिटी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के विवेकानंद सभागार में शामिल होने आई भाजपा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। स्वागत से अभिभूत सांसद ने कहा कि उनका पहला काम एक लाख 90 हजार आबादी वाले इस शहर को सीवर समस्या से मुक्त कराना होगा। यह मांग यहां के बाशिंदे अर्से से करते चले आ रहे हैं। हर बरसात मेें नारकीय स्थिति से गुजरने वाले फतेहपुर को इससे निजात दिलाना प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं को नाकाफी बताते हुए इनमें व्यापक सुधार लाने की बात कही। बोलीं कि इस शहर में एक मेडिकल कालेज की स्थापना कराई जाएगी।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित सांसद ने गंगा तट को बेहतरी देने की बात भी कही। कहा कि इसकी शुरूआत भिटौरा से होगी। यहां पर कई अन्य घाट बनाए जाएंगें। यह घाट विद्युतीकरण सुविधा से लैस होंगे ताकि गंगा मैया को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके। इससे पूर्व सांसद का कालेज के प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपाध्यक्ष डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व विधायक रक्षपाल लोधी, प्रभूदत्त दीक्षित, मनोज शुक्ला, राम प्रकाश गुप्ता, कमल रस्तोगी, आशुतोष रस्तोगी, बद्रीबिशाल गुप्त, राजीव अग्रवाल, जब्बर सिंह, राजेश मिश्र, आशुतोष बाजपेई मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट
विद्यार्थी हुए सम्मानित
फतेहपुर। भाजपा सांसद के सम्मान समारोह के साथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के विद्यार्थी भी सम्मानित हुए। सासंद साध्वी निरंजन ज्योति ने विद्या भारती की वरिष्ठता सूची में जगह बनाने वाले आकाश गुप्ता, अमित राठौर, सौरभ मिश्रा, सत्यम को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed