फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   दिन में जलती स्ट्रीट लाइट

दिन में जलती स्ट्रीट लाइट

Sun, 13 Apr 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sun, 13 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। लोगों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था देने में नगर पालिका फेल नजर आ रही है। नगर पालिका की अनदेखी से एक ओर जहां दिन में स्ट्रीट लाइट जलती रहती हैं वहीं बिजली का दुरुपयोग हो रहा है। ऐसे में आए दिन मरकरी फ्यूज हो जाती है। रात्रि में अंधेरे में लोगों को आने में दिक्कत होती है वहीं छिटपुट आपराधिक घटनाएं भी हो जाती हैं। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत करीब 2500 प्वाइंट पर मरकरी लगी हैं। इनमें ज्यादातर स्थानों पर तो स्विच बटन ही नहीं लगे हैं जबकि पालिका के प्रकाश विभाग का दावा है कि ज्यादातर स्थानों पर स्विच प्वाइंट लगे हैं। इसके अलावा 32 हाईमास्ट लाइट लगी हुई हैं। आलम यह है कि स्विच बटन न लगे होने से शकुन नगर, आवास विकास और आबूनगर में स्ट्रीट लाइट जलती रहती हैं। शकुन नगर में रामदत्त द्विवेदी एडवोकेट, राम सिंह यादव, पप्पू त्रिवेदी के आवास के पास लगी स्ट्रीट खराब पड़ी हैं। आबूनगर सभासद इंद्रसेन पटेल ने बताया कि नगर पालिका के प्रकाश विभाग को जानकारी दे दी गई है। बताया कि यदि समय से स्ट्रीट लाइट जला और बुझा दी जाएं तो खराब कम हों। इसी प्रकार अहमदगंज वार्ड के अंतर्गत कालिकन रोड में कई स्ट्रीट लाइट दिन में जलती रहती हैं। प्रकाश निरीक्षक दिलशाद अली ने बताया कि सभी स्ट्रीट लाइट में स्विच बंटन लगवा दिया गया है। यह जनता का काम है कि समय से स्ट्रीट लाइट जला और बुझा दे। बताया कि जहां स्ट्रीट लाइट खराब होने की सूचना मिलती है तत्काल ठीक कराया जाता है।
विज्ञापन




पटेलनगर में आपूर्ति न होने से बाशिंदे परेशान
फतेहपुर। गर्मी का मौसम आते ही बिजली संकट भी गहराने लगा है। रोस्टर के अलावा फाल्ट से भी आपूर्ति प्रभावित रहती है। आबूनगर उपकेंद्र के अंतर्गत पटेलनगर में तार टूटने से बिजली गुल हो गई। मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पावर हाउस को दी। लाइनमैन ने पहुंचकर फाल्ट ठीक कराई जिससे एक घंटे बाद आपूर्ति शुरू हो सकी है। इसी प्रकार पीरनपुर, अरबपुर और ज्वालागंज इलाके में जबरदस्त कटिया लगाकर बिजली चोरी की जा रही है। यहां शायद ही किसी उपभोक्ता ने कनेक्शन ले रखा हो। जगह जगह खुलेआम कटिया कनेक्शन होने से यहां रखे ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं जो कभी भी धड़ाम हो सक ते हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग छापेमारी की कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed