{"_id":"36-176419","slug":"Fatehpur-176419-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की पिटाई से क्षुब्ध हो दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की पिटाई से क्षुब्ध हो दी जान
Fatehpur
Updated Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के हरनवां में शराबी पति की पिटाई से तंग आकर रविवार देर रात महिला ने आग लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। दोनाें पक्षों ने बच्चों के भविष्य को लेकर सुलह समझौता किया है। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ललौली थाना क्षेत्र के सैंबसी गांव निवासी महंगू की 30 वर्षीय पुत्री रीतू की शादी गेंदालाल निवासी हरनवां के साथ छह साल पूर्व हुई थी। उसके एक पुत्र अतुल (3) और पुत्री राधा (5) हैं। गेंदालाल शराब पीने का आदी है। इसी बात पर दंपति में अक्सर विवाद होता था। शराब के नशे में गेंदालाल रविवार रात घर पहुंचा और पत्नी से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर गेंदालाल ने पत्नी की जमकर पिटाई की। क्षुब्ध होकर महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह महिला को बचा कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर लेकर जाते समय ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस गांव पहुंच गए। सूचना मायके पक्ष के लोग सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सामने कई घंटे तक मामले में पंचायत हुई। दोनों पक्ष के लोगों ने अतुल और राधा के लिए रुपए जमा करने के नाम पर राजी हुए। इसके बाद पक्षों से शव का अंतिम संस्कार किया। घटना से दोनो मासूम बच्चों से मां का आंचल छिन गया। ग्रामीणों और परिजनों को घर में रोते बिलखते देखकर अवाक दिखे। एसओ मो. शरीफ खां ने बताया कि उनके पास घटना की कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन