फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   जिले भर में नवरात्र की धूम

जिले भर में नवरात्र की धूम

Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। जगत जननी मां जगदंबा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का भक्तों ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। नवरात्र पर्व के शुरूआत में घर घर विधि विधान से कलश स्थापना की गई। मंदिरों में महिलाओं ने ढोलक की थाप और मंजीरे की धुन के बीच देवी गीतों से मां की आराधना की। मंगलवार को देवी मैया के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी के दर्शन होंगे। सोमवार को शैलपुत्री की पूजा अर्चना के साथ भक्तों ने व्रत धारण कर लिया है। घरों में दिनभर पूजा पाठ का दौर चला। शहर के दुर्गा मंदिर, शीतला मंदिर और कालिका मंदिर में पूजा अर्चना सिलसिला जारी रहा। मां के द्वितीय स्वरूप का नाम ब्रह्मचारिणी है। सच्चिदानंद मय ब्रह्म स्वरूप की प्राप्ति कराना जिनका स्वभाव है वह मां भगवती ब्रम्हचारिणी हैं। 108 बार इस मंत्र का जाप करने से ब्रह्म विद्या की प्राप्ति होती है। ऊं ब्रह्म चारिणी देव्यै नम: का जाप करके देवी मां को प्रसन्न किया जा सकता है। आचार्य कमलाकांत पांडेय एवं कृष्ण दत्त अवस्थी ने बताया कि ब्रह्मचारिणी को गंगाजल से स्नान कराएं और फिर मंत्रों का जाप करते हुए श्वेत पुष्प अर्पण करें। इसके साथ भोग प्रसाद में दूध और मिश्री अर्पण करें अंत में कपूर से आरती करें।
विज्ञापन


इंसेट
गाजे-बाजे संग घूमी कलश यात्रा
खजुहा/ बिंदकी। ऐतिहासिक कस्बा खजुहा के मां पंथेश्वरी धाम में 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के पहले दिन गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा समूचे कस्बे में घूमी और बाद में पुन: मंदिर प्रांगण में संपन्न हो गई। कलश यात्रा में रामजानकी ठाकुरद्वारा, राजकृष्ण पंचायती मंदिर में भक्तों ने भव्य स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। शतचंडी महायज्ञ में आचार्य सत्य नरायण अवस्थी सहित 11 आचार्य वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां दिलाई। कार्यक्रम में में गिरधारी लाल गुप्ता, रामनाथ गुप्ता, अशोक गुप्ता, रामबिहारी बाजपेई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed