{"_id":"36-157258","slug":"Fatehpur-157258-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो त्योहार कहीं फीका न कर दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो त्योहार कहीं फीका न कर दे
Fatehpur
Updated Thu, 31 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। रोशनी का त्योहार दीपावली मिठाइयों के जायके के बगैर अधूरा है। यही वजह है कि मिष्ठान प्रतिष्ठानों में दीपावली की तैयारी युद्धस्तर पर है। मिठाइयां बनाने के लिए रातदिन काम हो रहा है। लेकिन बाजार की जो स्थिति है उसमें आंखों को लुभाने वाली तरह-तरह की मिठाइयां जबान को भले ही कुछ क्षण के लिए आनंदित कर दें,पर इनका स्वाद सेहत पर भारी पड़ सकता है। मिठाइयों में गुणवत्ता हाशिए पर है। दिपावली में जुमा-जुमा चार दिन बचे हैं। ऐसे में मिठाइयों की जो मार्केट है वह अपने आप को अंतिम रूप देने में लगी हुई। बडे प्रतिष्ठान से लेकर छोटी दुकानों में दीपावली के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। मिठाइयां बनाने का काम एडवांस में चल रहा है। जिसमें गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। मध्यम वर्ग की उपलब्धता जिन मिठाइयों तक है उनमें नब्बे फीसदी का बेस खोया है। जो खोया प्रयोग किया जा रहा है आयातित है। प्रमुख तौर पर ऊंचाहार से सिथेटिक खोये की खेप जनपद की विभिन्न मंडियों में पहुंच रही है। इसके अलावा हमीरपुर, बांदा एवं कानपुर के कुछ हिस्सों से भारी मात्रा में सिंथेटिक खोया जनपद में पहुंच रहा है। बाजार के सूत्र बाततेद हैं कि कई चर्चित प्रतिष्ठानों ने भारी मात्रा में इस सिंथेटिक खोये का स्टाक कर रखा है। जिससे कि दीपावली में किल्लत का सामना न करना पड़े। लालाबाजार, बिंदकी, अल्लीपुर सहित दर्जन भर बड़ी मंडियां है। खोये की कीमत यहां अभी दो सौ रुपए के आसपास है। दीपवली तक इसमें और उछाल आने की उम्मीद है।
इंसेट--
बरतें सावधानी
फतेहपुर। जिला अस्पताल में फिजीशियन डाक्टर पवन बाजपेई कहते हैं। सेहत के साथ थोड़ी सी लापरवाही त्योहार का मजा फीका कर सकती है। सिंथेटिक मिठाइयों और तली भुनी तथा मसालेदार खाद्य पदार्थों के साइड इफेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सेहत के साथ समझौता न करें। कम खाएं और इससे भी आश्वस्त रहें कि जो आप खा रहे हैं गुणवत्ता के मानक पर वह कितना सही है।
इंसेट--
मिलावटी खाद्य पदार्थ की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है। लगातार छापेमारी करके नमूने लिए जा रहे हैं। जो भी गड़बड़ करता मिलेगा उसे छोड़ा नही जाएगा। इसके लिए निर्देशित किया जा चुका है। दीपावली तक लगातार अभियान जारी रहेगा। -राजेश द्विवेदी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।