{"_id":"36-157152","slug":"Fatehpur-157152-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों की दुकानों के आवंटन में खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों की दुकानों के आवंटन में खेल
Fatehpur
Updated Thu, 31 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सदर नगर पालिका के कर्मचारियों पर बेलगामी के आरोप मंगलवार को लगे। दीपावली के लिए नवीन सब्जी मंडी में सजने वाली पटाखों की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया में चेयरमैन व ईओ/प्रशासक दूर दूर तक नजर नहीं आए। खुद चेयरमैन बोले कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
सदर नगर पालिका हमेशा किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में रहता है। मंगलवार को पालिका कैंपस में एक ऐसा ही फैसला लिया गया। जिसमें न सिर्फ चेयरमैन बल्कि ईओ तक नहीं था। चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी ने ऐसी किसी जानकारी से पल्ला झाड़ते हुए सभासदों की शिकायत पर दोबारा आवंटन कराने की बात कही है।
सभासद आरिफ उर्फ गुड्डा ने आरोप लगाया कि पटाखा की दुकानों का अवैधानिक तरीके से आवंटन किया गया है। पालिका के कुछ कर्मचारियों ने मनमानी करते हुए लाटरी का आवंटन करा डाला। चेयरमैन व ईओ में एक भी चेहरा इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बना। नामित सभासद अरुण यादव ने पटाखा की दुकानों की आवंटन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए। सभासद ने आवंटन प्रक्रिया दोबारा कराने की मांग की।