फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   धधकने लगीं दारू की भट्ठियां

धधकने लगीं दारू की भट्ठियां

Sat, 26 Oct 2013 05:40 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sat, 26 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। दीपावली की दस्तक ने कच्ची शराब के कारोबार को हवा दे दी है। चर्चित गांवों में शराब उतारने वाली भट्ठियाें में लहन चढ़ चुकी हैं। तमाम घाघ धंधेबाजों ने पुलिस व आबकारी को चकमा देने के लिए धंधे की कमान महिलाओं को थमा दी है। ऐसे मेें कार्रवाई के नाम पर आगे फौरी खाना पूरी ही होने वाली है। जिले के दो सैकड़ा गांव कच्ची शराब के धंधे के लिप्त हैं। हर थाने में कम से कम दस गांव कच्ची शराब के कारोबार से जुड़े हुए हैं। खागा सर्किल के भीमपुर गांव के पच्चीस परिवार कब से कच्ची शराब उतार रहे हैं। मोहनापुर, डडियापुर, कबरा, घरवासीपुर, औढे़रा, भदौहा, लखईया का पुरवा, बसवा, लोहार का पुरवा, कटोघन, चितौली, बुधवन, सरसई, में भी ये कारोबार अर्से से हो रहा है। बिंदकी सर्किल के कोरसम, नौधीखेड़ा, छोटेलाल पुरवा, कंजरन का डेरा, सेलावन, कंचनपुर, मुरादपुर, रुरवा, कोरिन टोला, बेंताव, मुसवापुर, दिलावलपुर, कोरवा, डीघ आदि गांवों मेें लंबे समय से कच्ची शराब को कुटीर उद्योग की तरह लिया जा रहा है। इसी प्रकार से सदर सर्किल के गाजीपुर, सरकंडी, असोथर, कौंडर, बौंडर, जानीपुर, बजहा कुटी, जरौली, ऐझी, छिछनी, कुशुंभी, पासिनडेरा, मनावा, चुरियानी, बरेड़ा आदि गांवों में ये धंधा परवान चढ़ रहा है। खासकर कंजरन डेरा इस अनैतिक कारोबार का गढ़ बने हुए हैं। जिनकी रोकथाम पर न आबकारी का बस चल पा रहा है और न ही पुलिस में। और तो और कच्ची शराब उतारने के लिए चर्चित कंजरन डेरों में तो बकायदा कार्रवाई से बचने के लिए महिलाओें का सहारा लिया जा रहा है। बताते चले कि पूर्व में कई बार महिलाएं छापामारी के दौरान मोर्चा संभाले नजर आईं। जिसके के चलते आबकारी व पुलिस की टीमों को कार्रवाई के नाम पर खाना पूरी करके संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिम्मेदार
दीपावली के मद्देनजर विभागीय स्तर पर छापामारी अभियान शुरू हो चुका है। चूंकि वह अभी इस जिले से ज्यादा वाकिफ नहीं है, फिर भी जितने गांव प्रकाश में आ रहे हैं उन्हें सूचीबद्ध करके कार्रवाई का प्लान किया गया है। ये भी स्वीकारा कि अभियान में संख्या बल की कमी आड़े आनी तय है- एलएन मौर्या डीईओ
विज्ञापन

अवैध शराब के अड्डों पर छापे
धाता। थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में अवैध शराब के चल रहे अड्डे पर थाना पुलिस ने त्योहारों को लेकर छापेमारी की। पुलिस ने दस लीटर अवैध शराब और शराब तैयार किए जाने वाला लहन डेढ़ कुंतल बरामद किया है। छापेमारी में विकास सिंह और बुद्धराज को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed