{"_id":"36-152669","slug":"Fatehpur-152669-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध व्यवसाय से जुड़ने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध व्यवसाय से जुड़ने का आह्वान
Fatehpur
Updated Fri, 27 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद (बिंदकी)। पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश मिश्रा ने ग्राम बंथरा के किसानों को दुग्ध व्यवसाय से जुड़ने के लिए एक लाख 56 हजार की प्रोत्साहन धन राशि देकर अधिक से अधिक जुड़ने का आवाहन किया। विकास खंड अमौली के गांव बंथरा में गुरुवार को बनांस कांढा सहकारी दुग्ध उत्पादन संघ गुजरात बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक मंत्री लवकुश मिश्र ने 123 किसानों को एक लाख 56 हजार की धनराशि देकर प्रोत्साहित किया। अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले किसान अरविंद यादव, सुरेश कुश्वाहा को क्रमश प्रथम, द्वितीय स्थान हासिल करने पर उन्हें बोनस दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से फतेहपुर यूनिट के विशेषाधिकारी आरपी सिंह, मो. जावेद, दिवाकर दीक्षित, सूर्य नरायण मिश्रा, देवकरन सचान, सत्य नरायण पाडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन