फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   कैदियों की नेतागिरी पर जेल प्रशासन सख्त

कैदियों की नेतागिरी पर जेल प्रशासन सख्त

Wed, 10 Jul 2013 05:31 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Wed, 10 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला कारागार में निरुद्ध खूंखार दो कैदियों के अनुशासन तोड़ने पर जेल प्रशासन ने कड़ा रवैया अपनाया है। प्रशासन ने सख्त सजा देकर कैदियों पर दंडात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जेल में करीब छह माह से ललौली थाना क्षेत्र का पंकज सिंह लूट के मामले व विपुल सिंह निवासी थाना मलवां गैंगस्टर में निरुद्ध हैं। दोनो कैदियों के गत दिनों जेल प्रशासन की ओर से मिलनी वाली खाद्य सामग्री का बहिष्कार कर दिया था। उनका आरोप था कि खाद्य सामग्री में गुणवत्ता नहीं है। इसके साथ ही कैदियों को भी उकसाने लगे थे। बैरक नंबर एक में बंद दोनो कैदी पूरी जेल का भ्रमण करते थे। जेल अधिकारियों के मना करने पर विरोध पर उतारू हो जाते थे। इससे जेल का अनुशासन तार-तार हो रहा था। मामले को लेकर जेल प्रशासन ने कै दियाें की जमकर परेड कराई। जेल परिसर के अंदर मैदान के कई चक्कर लगवाए। इसके साथ ही दंडात्मक कड़ी कार्रवाईयां की गई। जेल अधीक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बताया दोनो कै दी अपनी बैरक से निकल कर दूसरी बैरिकों में आते-जाते थे। जेल में बंद कैदियों को भी अनुशासन तोड़ने के लिए उकसाते थे। दोनो कै दी नशे के लती हैं। उनको समझा बुझाकर शांत कर दिया गया है। कोई खास दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed