{"_id":"36-116704","slug":"Fatehpur-116704-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेड की सलामी लेने को मंत्री जी के पास फुर्सत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेड की सलामी लेने को मंत्री जी के पास फुर्सत नहीं
Fatehpur
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। गणतंत्र दिवस परेड की सलामी लेने के लिए जिले में एक भी मंत्री नहीं मिला। ऐसा पहली मर्तबा हो रहा है कि डीएम बतौर मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगी। पुलिस के जिम्मेदार लोगोें ने पिछले सप्ताह जिले के प्रभारी मंत्री से परेड की सलामी लेने का आग्रह किया था, लेकिन ऐन वक्त पर मंत्री ने इनकार कर दिया। अन्य मंत्रियाें से भी गुजारिश की गई, लेकिन किसी ने सहमति नहीं दी। गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासन से लेकर पुलिस महकमे में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पुलिस लाइन की परेड को बेहतर बनाये जाने के लिए पुलिस के अधिकारी लगेे है। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियाें ने सरकार के समाज कल्याण मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अवधेश प्रसाद से परेड की सलामी लेने की गुजारिश की थी लेकिन कई दिनों तक लटकाने के बाद प्रभारी मंत्री ने भाग लेेने से मना कर दिया। आनन-फानन डीएम कंचन वर्मा से सहमति ली गयी। अब परेड की सलामी के साथ मुख्य अतिथि वही होेंगी।
गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर इस बार भी आठ टोलियंा बनायी गयी है सभी के अलग अलग कमांडर नियुक्त किये गये है। सीओ सिटी परेड को कमांड करेगे जब कि आरआई उनके सहयोगी होगें। कार्यक्रम के बाद 80 साल से ऊपर के सेवानिवृत्त 10 पुलिस कर्मचारियों संमानित किया जायेगा। इसके अलाव उत्कृष्ट विवेचना करने वाले दरोगाओं को भी पुरस्कार से नवाजा जायेगा संमान पाने की श्रेणी मेें थाने के हेड,चौकीदार, दमकल व रेडियो के जवानोें को रखा गया है।