{"_id":"36-116272","slug":"Fatehpur-116272-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमेश यादव के सिर सजा अध्यक्षी का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमेश यादव के सिर सजा अध्यक्षी का ताज
Fatehpur
Updated Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को कलेक्ट्रेट में वोटिंग के बाद हुई मतगणना में सपा के अधिकृत प्रत्याशी अनूप यादव को सपा के बागी प्रत्याशी रमेश यादव ने सात वोटों से शिकस्त देकर पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। त्रिकोणीय मुकाबले में सपा के अधिकृत प्रत्याशी अनूप यादव, सपा के बागी प्रत्याशी रमेश यादव व बसपा प्रत्याशी संजय सचान मैदान पर थे। 41 सदस्यीय पंचायत बोर्ड के चुनाव में रमेश यादव के पक्ष में 24 वोट जबकि अनूप यादव के पक्ष मे 17 सदस्यों ने वोट डाले। अध्यक्ष पद के तीसरे प्रत्याशी संजय सचान के पक्ष में एक वोट भी नहीं पड़ा। इस तरह महीनेभर से लगाए जा रहे कयासों पर विराम लग गया।
अविश्वास प्रस्ताव के बाद खाली हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 15 जनवरी से नामांकन के साथ शुरू हुई थी। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच में सभी तीनों पर्चे सही पाए गए थे। इन तीनों प्रत्याशियों में सपा से अधिकृत प्रत्याशी अनूप सिंह यादव, संयुक्त मोर्चे से रमेश यादव और बसपा नेता संजय सचान थे। सोमवार को सुबह दस बजे से शुरू हुए मतदान में पहले तीनों प्रत्याशियों ने बारी-बारी से वोट डाले। इसके बाद पहले सपा प्रत्याशी के समर्थकों ने वोट डालना शुरू किया। इस तरह 21 वोट पड़ने के बाद तीन गाड़ियों के काफिले में रमेश यादव समर्थक सदस्य कचहरी में पीछे के गेट से दाखिल हुए। और बूथ पर पहुंचकर वोट डाले। इस दौरान कचहरी में बड़ी तादाद में सुरक्षा बल मुस्तैद रहे।
कचहरी के प्रमुख गेट पर प्रत्याशी समर्थकों का जमवाड़ा लगा रहा। अपराह्न एक बजे तक सभी 41 सदस्य वोटिंग कर चुके थे। अपराह्न तीन बजे शुरू हुई मतगणना में रमेश यादव ने 24 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के ताज पर कब्जा कर लिया, जबकि सपा प्रत्याशी अनूप यादव को 17 वोटों में ही संतोष करना पड़ा। अध्यक्ष पद के तीसरे प्रत्याशी बसपा नेता संजय सचान को एक भी वोट नहीं मिला। परिणामों की घोषण के करीब आधा घंटे बद नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश यादव समर्थकों के साथ हाथ में जीत का प्रमाणपत्र लेकर बाहर निकले।