फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   अपनों के जुल्म का शिकार हुई विवाहिताएं

अपनों के जुल्म का शिकार हुई विवाहिताएं

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
इतनी बेरहमी से पीटा
कि पीठ पड़ गई स्याह
- पति की बर्बर पिटाई से महिला अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर। खागा कसबा में एक पति ने पत्नी को भाई, भाभी व भतीजों के साथ मिलकर पीटा। हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर कांग्रेसी महिला इकाई ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।
उक्त नगर पंचायत के मोहल्ला पक्का तालाब मेें छबीले का पुत्र बाबू उर्फ जफर बीवी-बच्चों के साथ अलग रहता है। आढ़ती कारोबारी पति ने बुधवार की रात पत्नी महनाज (34) पर जुल्म की इंतहा पार कर दी। बकौल महनाज शौहर ने बिना किसी कुसूर के शरीर में जगह-जगह गहरे जख्म दिए। वह अपने हिस्से की जमीन जेठ को देना चाहता था। जिसकी वह विरोध करती थी। पांच बेटों के भविष्य से खिलवाड़ न होने देने की सजा उसे दी गई है। कहा डंडों से उसे पीटा गया। जेठ भुल्ली, जेठानी रईसा, भतीजे हलीम, हकीम व नईम भी पिटाई करने में शामिल रहे। घायल महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचाना चाहती है। उसकी तहरीर ले ली है। उधर इस मामले में कांग्रेस की फहमीदा बेगम अपने साथ दर्जन भर महिलाएं लेकर सदर अस्पताल पहुंची और घायल महिला से हाल पूछा। महिला नेत्री ने कहा अगर पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस की महिला इकाई इसका विरोध करेगी।
विज्ञापन



विवाहिता ने किया
आत्मदाह, जान गई
- पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर उठाया आत्मघाती कदम
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में मंगलवार की शाम पति की पिटाई से क्षुब्ध एक युवती ने घर के भीतर मिट्टी का तेल डालकर अपने शरीर में आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दूसरे दिन मायके और ससुराल पक्ष के बीच सुलह समझौता को प्रयास होता रहा, लेकिन बात न बन पाने पर पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बसवा गांव निवासी देवशरण ने अपनी पुत्री सीता (25) की तीन साल पहले बेनीपुर गांव निवासी पिंटू के साथ शादी की थी। मृतका का पिता की मानें, तो दामाद बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता था। मंगलवार की शाम दामाद ने बेटी को बेरहमी साथ पीटा, जिससे बेटी ने क्षुब्ध होकर घर के भीतर अपने शरीर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। मृतका के पिता ने मुकदमा लिखाने की बात को टाल मटोल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed