फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   97 percent votting in mlc election

एमएलसी चुनावः 97 फीसदी मतदान

Fri, 04 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 04 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
97 percent votting in mlc election

एमएलसी निकाय पद के लिए गुरुवार को जिले में 16 मतदान

विज्ञापन
केंद्र्रों पर खूब वोट बरसे। कुल 97.12 फीसदी वोट पड़े यानी 4638 मतदाताओं में से 4491 ने वोट डाले। कानपुर नगर में 98.13 फीसदी,  कानपुर देहात में 98.97 फीसदी और फतेहपुर में सबसे कम 95.30 फीसदी मतदान हुआ। महिलाओं का उत्साह देखते बना। वह घर का कामकाज निपटाने के साथ ज्यादा मतदान करने में बाजी मार ले गईं। इधर, जिले में चुनाव की शुचिता के मद्देनजर डीएम राजीव रौतेला व एसपी कलानिधि नैथानी ने अधिकांश मतदान केंद्रों का जायजा लिया। खास बात रही कि जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति व सदर विधायक विक्रम सिंह अपना वोट नहीं डाल सके। इनका नाम लिस्ट में था ही नहीं। दोनों ने इसके लिए जिला प्रशासन को दोषी ठहराकर आयोग से शिकायत की है। तीनों जिलों की मतपेटियों को डीएम न्यायालय कक्ष में रखने का काम रात तक चला।

एमएलसी चुनाव में कुल 4638 मतदाताओं का मताधिकार का प्रयोग करना था। जिसमें फतेहपुर के 2033, कानपुर नगर के 1338 व कानपुर देहात के 1267 मतदाता शामिल थे। जिले में यह चुनाव 16 मतदान केंद्रों में कराया गया।

सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर के आगाज के साथ ही उल्लास और उत्साह का गवाह बनता गया। भारी पुलिस बल के साथ हर मतदान केंद्र पर पैरामिलेट्री फोर्स के जवान लगाए गए थे। मतदान केंद्र में वीडियोग्राफी हो रही थी।

ज्यादातर जिले के मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया तीन बजते बजते संपन्न हो गई। फतेहपुर जिले के 1926 मतदाताओं इस चुनाव में हिस्सा लिया। जिसमें 788 महिला व 1138 पुरुष शामिल रहे।

इसी प्रकार से कानपुर देहात के 1253 मतदाताओं में 516 महिला व 737 पुरुष मताधिकार को आगे आए। कानपुर नगर से 1312 मतदाताओं ने वोट डाला। जिसमें 525 महिलाएं व 787 पुरुष शामिल रहे।

इस प्रकार से कुल 4491 मतदाता इस पांच प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। इसमें 1829 महिलाएं व 2662 पुरुष थे।

रिटर्निग आफीसर व डीएम राजीव रौतेला ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न हो गई है। मतपेटियां कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाई जाएंगी। कानपुर नगर व देहात से मतपेटियां यहां तक आने में रात नौ बजे तक का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed